फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मिसकॉल का जवाब देते ही खाते से 90 हजार पार, युवक की बकरीद की खुशियां हुईं फीकी

Thu, 28 May 2026 08:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

ग्राम बिरारी के युवक की बकरीद की खुशियां फीकी हुईं। साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम बिरारी में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को अज्ञात नंबर पर वापस कॉल करना भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक के यूपीआई खाते से 90 हजार रुपये पार कर दिए, जिससे परिवार में बकरीद की खुशियां फीकी पड़ गईं। ग्राम बिरारी निवासी अलिफ ने साइबर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मिसकॉल आई।
विज्ञापन


बकरीद पर्व के चलते युवक उस पर ध्यान नहीं दे पाया। कुछ देर बाद युवक ने जैसे ही उस नंबर पर कॉल बैक किया। इसके बाद कॉल तुरंत कट गई। कुछ ही देर बाद उनके यूपीआई खाते से 90 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने के संदेश आ गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत इकदिल पुलिस से की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से शुरू कर दी है। पुलिस से शिकायत के बाद नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने जल्द ही युवक के रुपये वापस दिलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें