फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: खेत में धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 12 वर्षीय किशोरी की मौत

Thu, 23 Jul 2026 02:07 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: वैदपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नगला बंसी गांव में खेत में धान की रोपाई कर रही एक 12 वर्षीय मासूम किशोरी के ऊपर अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगला बंसी गांव निवासी गंगाराम जाटव अपनी 12 वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे अपने खेत में धान की रोपाई का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गए।

विज्ञापन

इससे पहले कि कोई संभल पाता, तेज गर्जना के साथ सीधे उसी खेत में आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली का झटका इतना भीषण था कि खुशबू उसकी चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

खेत में बिजली गिरने की घटना से आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और किसानों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही जसवंतनगर के तहसीलदार और स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शासन स्तर से मिलने वाली दैवीय आपदा राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें