फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सदस्य केडी सिंह से पूछताछ करने चंडीगढ़ पहुंची ईओडब्ल्यू, 25 हजार करोड़ की ठगी का आरोप

Wed, 28 Oct 2020 01:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
EOW
विज्ञापन
निवेश और जमीन देने के नाम पर देशभर में 25 हजार करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने चंडीगढ़ में डेरा डाल दिया है। टीम वहां घोटाले के मुुख्य आरोपी टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सदस्य केडी सिंह से पूछताछ करने पहुंची है। उसके कई करीबियों से पूछताछ कर जानकारी भी जुटाई है। 
विज्ञापन


पांच सितंबर 2019 को पवन कुमार मिश्रा ने केडी सिंह और उसके सहयोगियों सत्येंद्र कुमार सिंह, सुचेता खेमका, जय प्रकाश सिंह, बृजमोहन महाजन, छत्रसाल सिंह, नरेंद्र सिंह राणवत, नंद किशोर व अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप है कि वर्ष 2009 में के डी सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से मॉल रोड पर अल केमिस्ट इंफ्रा लिमिटेड, अल केमिस्ट टाउनशिप लिमिटेड नाम से कंपनी खोल लुभावनी स्कीमों के जरिये शहर के करीब पांच हजार लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए। इसी तरह चंडीगढ़, वाराणसी, रांची, कोलकता समेत पूरे देश में कार्यालय खोलकर करीब 15 लाख लोगों से धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यालय बंद कर फरार हो गए। शासन के आदेश के बाद मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। सूत्राें के अनुसार ईओडब्ल्यू ने मामले में केडी सिंह और उनके सहयोगियों को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए अब ईओडब्ल्यू की टीम उनके पूछताछ के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई है। ईओडब्ल्यू को मामले में सैंकड़ों लोगों के बयान दर्ज करने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें