ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आवाहन पर 24 विभागाें के इंजीनियरों ने जल निगम कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन
गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स महासंघ लखनऊ के आवाहन पर 24 विभागों के इंजीनियरों ने अवकाश पर रहते हुए माती स्थित जल निगम कार्यालय में बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनपद अध्यक्ष इंजीनियर आरएस सेंगर ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स के सभी इंजीनियरों के ग्रेड वेतन 4200 के स्थान पर 4800 रुपये किया जाए।