फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंजीनियर से मोबाइल लूट यूपीआई से निकालकर खर्च किए थे 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में रविवार को लूट के मोबाइल समेत गिरफ्तार किए गए शातिरों ने पनकी निवासी इंजीनियर से 31 मार्च को मोबाइल लूट की थी। इसके बाद पीड़ित की यूपीआई आईडी से 70 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर खर्च किए थे।
विज्ञापन


पनकी के बी ब्लाॅक में किराए पर रहने वाले मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी आलोक दीक्षित पनकी स्थित फर्टिलाइजर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 31 मार्च की रात 8:30 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। तभी श्री राम स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आलोक से मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद उनके एबीआई खाते से कई बार में 69,700 रुपये निकाल लिए थे।

मामले में कल्याणपुर पुलिस ने रविवार को कल्याणपुर निवासी शिव प्रताप सिंह व हर्ष सिंह चंदेल को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें