फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी, चार महीने से घर पर ही था सर्वप्रिय

Sat, 12 Dec 2020 11:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मृतक सर्वप्रिय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में नगर के रामचबूतरा निवासी प्राइवेट कंपनी के इंजीनियर ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह चार महीने से घर पर ही था, पत्नी भी दिवाली पर मायके चली गई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव में खुदकुशी करना बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रामचबूतरा नगर निवासी सर्वप्रिय (33) पुत्र दीनदयाल गोयल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। फरवरी में उसकी शादी मैहुल के साथ हुई थी। चार महीने से सर्वप्रिय घर पर ही था। दिवाली पर पत्नी मायके देहरादून चली गई थी। शनिवार शाम सर्वप्रिय ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का कारण मानसिक तनाव लग रहा है। किसी से लेनदेन का मामला भी हो सकता है। मृतक का मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पत्नी भी प्राइवेट नौकरी करती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें