फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हवाला के जरिए पाक तक पहुंचा शत्रु संपत्तियों का पैसा, रावतपुर में हैं सबसे ज्यादा संपत्तियां

Tue, 03 Jan 2023 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शत्रु संपत्तियों को लेकर चल रही जांच में एक-एक करके परतें खुलती जा रही हैं। जांच में सामने आया है कि शत्रु संपत्तियों का पैसा हवाला के जरिए पाकिस्तान पहुंचाया गया है। साथ ही, वाया दुबई होकर 150 करोड़ की राशि ले जाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शत्रु संपत्तियों की फर्जी तरीके से की गई खरीद-फरोख्त की चल रही जांच में आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 20 वर्षों में सिर्फ कानपुर से ही शत्रु संपत्तियों को बेचकर करीब 150 करोड़ की रकम हवाला के जरिये पाकिस्तान पहुंचाई गई।

विज्ञापन

यह भी बात सामने आई है कि जिन लोगों की संपत्तियां यहां थी और विभाजन के समय वे सभी पाकिस्तान चले गए, उनसे जुड़े लोग बीच-बीच यहां अपनी संपत्तियां बेचने आते रहे हैं। ऐसे लोग सीधे पाक नागरिक के रूप में यहां आने के बजाय इंग्लैंड या अन्य देशों का वीजा लेकर यहां आते रहे और संपत्तियां बेचते रहें।
सूत्रों के अनुसार शहर में शत्रु संपत्तियों को बेचने के लिए करीब दस लोगों की एक टीम बनी है। इस टीम में कई लोग जुड़े तो कई कम भी हुए। मुख्तार बाबा भी इसी टीम में शामिल रहा है। शत्रु संपत्ति संरक्षण संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक शफीकुल्लाह गाजी की ओर से शत्रु संपत्तियों के संरक्षण को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं।

विज्ञापन

इसकी प्रशासन स्तर पर जांच भी चल रही है। बता दें कि इससे पहले कानपुर में शत्रु संपत्तियों को फर्जी तरीके से बेचने का मामला भी सामने आया है। अभी तक जितनी शत्रु संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई है, वह सभी रजिस्ट्रियां भारतीय से पाक नागरिक बने शाह बशीर आलम के सिविल लाइंस स्थित चैंबर से हुई हैं।
विज्ञापन

रावतपुर में सबसे ज्यादा संपत्तियां
शहर में कुल 89 शत्रु संपत्तियों की सूची तैयार की गई है, जिसमें सबसे ज्यादा रावतपुर में 71 संपत्तियां हैं। इसी तरह स्वरूपनगर, आर्यनगर, जाजमऊ, बेकनगंज, चमनगंज क्षेत्र में स्थापित हैं। इसमें ज्यादातर की बिक्री की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें