उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद क्षेत्र के परौंख गांव में आम रास्ते से
अस्थाई अतिक्रमण एक माह बाद भी नहीं हटाया जा सका है। प्रशासन पुलिस बल न
मिलने का कारण बता रहा है।
बीते दिसंबर माह में परौंख गांव के इकबाल आदि ने
मंडलायुक्त से सहन जमीन को कुछ प्रभावशालियों द्वारा कब्जा कर लेने की
शिकायत की थी।
जांच में कब्जे वाली जमीन आम रास्ते की निकलने पर लेखपाल की
रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार को पुलिस बल के साथ आम रास्ते पर
कब्जे को हटवाए जाने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि
कब्जेदारों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मंगलपुर थाने से पुलिस बल न
मिल पाने व स्नातक खंड चुनाव के कारण परौंख गांव मेें आम रास्ते से
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। शीघ्र अतिक्रमण हटवाया
जाएगा।