फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं से गलन बढ़ी, हो सकती है बारिश

Wed, 21 Jan 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पछुवा हवाओं से सर्दी और गलन बढ़ गई, जिससे दिनभर लोग बेहाल रहे। 24 घंटे में जिले में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।  किसान और पशुपालक मौसम के रुझान को लेकर परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने खेतों की सिंचाई अभी दो दिन टाल देने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जिले में पिछले 24 घंटे दोपहर का मौसम खुशनुमा रहा। खिली धूप से कंपकंपाते लोगों को राहत मिली। तो वहीं खुला आसमान व तेज हवाओं ने तेज कोहरे का संकेत भी दे दिया।

इधर उत्तर-पश्चिमीं हवाओं ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह बताते हैं कि अगले 48 घंटों में मौसम मेें तेजी से बदलाव आगा।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने से बारिश होने की संभावना भी बन रही है। फिलहाल मंगलवार को देहात में दोपहर खुशनुमा रही है। यहां तापमान अधिकतम 14.4 सेल्सियस व न्यूनतम 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। किसान भाई मौसम के मिजाज को देखते अगले दो दिनों तक खेतों में सिंचाई रोक दें।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें