फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अतिक्रमण से बकसई व नाही जुनिया की सड़क का काम रुका

Thu, 21 May 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क सीमा में अतिक्रमण परेशानी बनता है। जिले में रसूलाबाद के बकसई व नाही जुनिया की सड़क का आंशिक हिस्सा बनने में बाधा है। अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित तहसील प्रशासन को लिखा पढ़ी की गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सरवनखेड़ा से नाही जूनिया की सड़क बनाई जानी है। अतिक्रमण के चलते नाही जुनिया में 130 मीटर सड़क का काम रुका है। कुछ लोग सड़क सीमा तक अतिक्रमण किए हैं और सड़क बनाने में बाधा डाल रहे हैं। इसी प्रकार रसूलाबाद से बकसई मार्ग चौड़़ीकरण में बक्सहा में एक शौचालय और गढ़ेवा में पचास मीटर लंबाई में चबूतरा का अतिक्रमण सड़क निर्माण में बाधा बना है। दोनों सड़कें आरईडी बनवा रहा है। ठेकेदारों की ओर से अतिक्रमण के चलते सड़क के आंशिक हिस्से का काम रुका होने की जानकारी एक्सईएन को दी गई। इस पर एक्सईएन ने संबंधित तहसील प्रशासन को लिखा पढ़ी की है। एक्सईएन आरईडी मार्शल कुमार ने बताया कि वार्ता की जा रही है। उम्मीद है कि समाधान निकल जाएगा। जल्द की सड़क निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें