फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो फैक्टरियों के मजदूरों ने उठाई वेतन वृद्धि की मांग

Thu, 21 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में मजदूर लगातार वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। बुधवार को रनियां व जैनपुर की दो फैक्टरियों में मजदूरों ने अपनी आवाज उठाई। अधिकारियों के समझाने और निर्धारित वेतन दिए जाने के आश्वासन पर सभी काम पर लौटे।
विज्ञापन

रनियां-चिराना रोड स्थित मोक्ष अगरबत्ती फैक्टरी में सुबह करीब आठ बजे के करीब 50 मजदूर एकत्र हो गए। मजदूरों ने मेरी मांगें पूरी करो के नारे लगाए। सूचना पर पहुंची श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, सीओ संजय सिंह, रनियां पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता करने के बाद शासन की गाइडलाइन संबंधी नोटिस गेट पर चस्पा कराया। फैक्टरी प्रबंधन ने शासन द्वारा तय सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद मजदूर शांत होकर काम पर लौटे हैं।
वहीं, जैनपुर स्थित राजेश्वरी स्पाइस फूड में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि को लेकर अपनी आवाज उठाई। मौके पर एसडीएम नीलिमा यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह, कोतवाल हरप्रीत सिंह पहुंचकर मजदूरों को शांत कराया। मजदूरों का कहना था कि पीएफ, साप्ताहिक अवकाश, वेतन बढ़ोतरी के अनुसार दिया जाए। अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन के सामने शासन की गाइड लाइन मजदूरों को पढ़कर सुनाई। करीब एक घंटे बाद मजदूर अपने काम पर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें