फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जंगल में एनकाउंटर, बारिश के बीच होती रहीं दोनों तरफ से गोलियों की बौछार

Fri, 25 Aug 2017 09:04 AM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 10
जंगल में पुलिस और एसटीएफ की टीम की डकैतों से मुठभेड़
चित्रकूट पाठा इलाके के निही चिरैया जंगलों में छुपे सबसे कुख्यात डाकू और पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रैयपुरा थाने में तैनात दारोगा जय प्रकाश सिंह के शहीद होने के बाद पुलिस अब और अलर्ट हो गई है। एनकाउंटर के दौरान एक सिपाही के पैर में गोली भी लगी है।
 
विज्ञापन

2 of 10
अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा जेपी सिंह की ली गई फोटो
कमिश्नर अजय शुक्ला, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। लगातार कॉम्बिंग जारी है। 
विज्ञापन

3 of 10
गिरफ्तार डकैत राजू कोल
पुलिस ने साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैंग के साथ मुठमेड़ के दौरान डाकू राजू कोल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से राजू का इलाज चित्रकूट के ही सरकारी अस्पताल में चल रहा है। आसपास के कई थानों की फोर्स के अलावा एसटीएफ भी मौके पर मौजूद है।  

4 of 10
गिरफ्तार डकैत राजू कोल
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुंखार बबुली कोल गिरोह जंगल किनारे के गांव निही चिरैया के करीब वन विभाग की चौकी के आसपास मौजूद है।
विज्ञापन

5 of 10
डकैत बबुली कोल
पुलिस कप्तान ने चित्रकूट के मऊ और मानिकपुर क्षेत्र की दो और पुलिस टीमें बनाकर जंगल की तरफ रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
अपनी पत्नी के साथ तस्वीर में शहीद दरोगा जेपी सिंह
पुलिस को देखते ही डकैत गिरोह ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं, पुलिस जब तक संभलती दरोगा जेपी के पेट और पैर में दो गोलियां लग गईं।
विज्ञापन

7 of 10
घायलावस्था के दौरान दरोगा जेपी सिंह की ली गई फोटो
जब तक ​पुलिस दरोगा को जंगल से बाहर लाती तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस की दोनों टीमों ने डकैतों को घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

8 of 10
दरोगा जेपी सिंह की पुरानी फोटो
शहीद दरोगा जेपी सिंह मूल रूप से जौनपुर के नेवरिया थाना क्षेत्र के बनोवरा गांव के रहने वाले हैं।

9 of 10
पुलिस
पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ से आसपास के गावों में भारी दहशत है। गांव वालों को डल है कहीं डकैत किसी गांव में न घुस जाएं, इसके चलते ज्यादातर ग्रामीणों ने अपने को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन

10 of 10
डकैत बबुली कोल
घायल डकैत भी जंगल किनारे गांव का रहने वाला है और इन गावों में डकैतों को शरण भी मिलती है इसलिए पुलिस कार्रवाई का भी गांव में भय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें