फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इटावा में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक को गोली लगी, चार अन्य गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2020 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि अन्य चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इटावा में बकेवर थाना इलाके में हाइवे पर सुनवर्षा ओवरब्रिज के पास वैन और बाइक सवार लुटेरों से पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। जबकि अन्य चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में से एक इटावा का है, बाकी चार औरैया जनपद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एएसपी ग्रामीण और सीओ मौके पर पहुंचे हैं। चार दिन पहले सरिया व्यापारी के मुनीम के साथ लूट की वारदात को इन बदमाशों ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें