कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में सोमवार को रोजगार मेला लगेगा। इसमें कानपुर नगर व अन्य प्रदेशों की कंपनियां युवाओं के लिए नौकरी लेकर आएंगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य हरीश मिश्रा ने बताया कि रोजगार मेला सुबह दस बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
इसमें दसवीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक पास युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इसी तरह, 24 अप्रैल को टाटा मोटर्स लखनऊ, 28 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड व 29 को ओईएफ कानपुर आदि संस्थाएं व कंपनियां रोजगार व अप्रेंटिसशिप के मौके लेकर आएंगी।