कानपुर में जीटी रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 6 कंपनियां 1055 नौकरियां देंगी। कपड़ा क्षेत्र की कंपनी वेलस्पन भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। यहां सॉफ्टवेयर, वेबसाइट डेवलपर से लेकर एचआर, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव और सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरियां उपलब्ध होंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि लाइफट्रान हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड 17, वेलस्पन इंडिया लिमिटेड 300, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस 8, जीफोर सिक्योर साल्यूशन 400, बंडल टेक्नोलॉजीस 200, वेरिटास टेक्नोलॉजी 130 युवाओं का चयन करेगा। कक्षा 8 पास से लेकर परास्नातक के लिए नौकरियां हैं।