फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कर्मचारियों ने दिया धरना, कहा- आयुध निर्माणियों के निगमीकरण पर सरकार फिर करे विचार

Wed, 22 Jan 2025 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पैराशूट राष्ट्रीय मजदूर संघ ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ और भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को आयुध पैराशूट निर्माणी गेट पर पैराशूट राष्ट्रीय मजदूर संघ ने धरना दिया। इसमें न्यू पेंशन स्कीम एनपीस और यूपीएस रद्द करके सभी को पुरानी पेंशन नीति का लाभ देने, आठवां वेतन आयोग एक जनवरी 2026 के वास्तविक काल से भत्तों सहित लागू करने, आयुध निर्माणियों के निगमीकरण पर फिर से विचार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही वर्तमान में कार्यरत सभी कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त तक प्रसार भारती मॉडल की तरह सरकारी दर्जा देने, आयुध कारखानों, ईएमई में अनुकंपा नियुक्ति करने की बात रखी गई। इस मौके पर महासचिव साधू सिंह, संयुक्त मंत्री योगेंद्र चौहान, कार्यकारिणी सदस्य सुधीर त्रिपाठी, सचिन वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, प्रेम कुमार, संजीव कश्यप, अमर बाबू तिवारी, सुधीर शंखवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें