फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एडीओ सहित कर्मचारी मिले नदारद सीडीओ ने लगाई फटकार, लिपिक निलंबित

Fri, 17 Nov 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। मलासा ब्लॉक कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन निरीक्षण करने पहुंची। जहां सिर्फ तीन कर्मचारी मौजूद मिले। सूचना पर पहुंची बीडीओ को फटकार लगाई। आवास संबंधी अभिलेख नहीं दिखाएं जाने पर पटल सहायक को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर बीडीओ से दो दिन में जांच आख्या मांगी।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक कार्यालय में अचानक सीडीओ पहुंची। जहां तीन कर्मचारी लेखाकार शैलेंद्र सचान, लेखा सहायक यशवेंद्र, कनिष्ठ सहायक रविंद्र कुमार मौजूद मिले। 11.40 बजे बीडीओ संजू सिंह, एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ल, एडीओ आईएसबी मूलचंद्र सहित ज़िम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित मिले। जिन्हें फोन पर जानकारी होते ही आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। सीडीओ ने बीडीओ सहित सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंर्तगत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में आवंटित किए गए आवासों के संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर पटल सहायक मनोज सचान आवास संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। फटकार लगाते हुए पटल सहायक को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। वहीं मौके पर कोई भी
अभिलेख तैयार नहीं कराए जाने पर बीडीओ को भी फटकार लगाई। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यालय में ताला लटकता देख नाराजगी जताई। मलासा ग्राम पंचायत में पांच आवासों का स्थलीय सत्यापन किया। जिसमें ग्रामीणों से आवास की पात्रता के संबंध में जानकारी की। जिसके संबंध में बीडीओ से दो दिन में आख्या मांगी। गांव में गंदगी देख एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ल और सचिव धीरू यादव को रोस्टर लगाकर सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक वीरेंद्र सिंह सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें