फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फैक्टरी में संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत, थाने का घेराव, हंगामा

Mon, 09 Nov 2020 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के फजलगंज में एक जूता फैक्टरी में  दोपहर संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक दो लाख रुपये देने को तैयार थे लेकिन परिजन इस पर राजी नहीं हुए। आखिर में पुलिस ने उनको समझा बुझाकर और कार्रवाई आश्वासन देकर शांत कराया। तब सभी वहां से वापस लौटे।

सरांयमीता साइड नंबर चार पनकी निवासी पंचम लाल (40) फजलगंज स्थित मेघा शूज लेदर फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में उनकी बेटी ज्योति और बेटा जीतू व रितेश हैं। दो साल पहले उनकी पत्नी लक्ष्मी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उनके साढू कुलदीप ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे पंचमलाल काम पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे फैक्टरी से परिजनों को फोन आया कि पंचम लाल की मौत हो गई है। इस पर उनके बच्चे और अन्य परिजन समेत आसपास के लोग फैक्टरी पहुंचे।

जहां पता चला कि दोपहर का खाना खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और पंचम का दम टूट गया। फैक्टरी के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देर शाम करीब सात बजे उनके परिजन तीन दर्जन लोगों के साथ फजलगंज थाने पहुंचे। घटना के विरोध में हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनको शांत कराया। फजलगंज इंस्पेक्टर अमित कुमार तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें