रूरा। उपखंड रूरा में बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि बिजली निगम का निजीकरण किसी के हित में नहीं है।
निजीकरण के फैसले पर बिजली कर्मचारी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को बिजली कार्यालयों में कर्मियों ने बाह में काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इधर कार्यालय समय के बाद सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसी क्रम में रूरा उपखंड कार्यालय परिसर में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि निजीकरण वापस लिया जाना चाहिए।
निजीकरण किसानों, उपभोक्ताओं या कर्मियों के कतई हित में नहीं है। बिजली दरें महंगी होगी तो आम उपभोक्ताओं की कमर टूट जाएगी वहीं किसानों की फसल लागत बढ़ेगी तो इसका असर महंगाई के तौर पर सामने आएगा। इसके बाद कर्मियों ने निजीकरण मंजूर नहीं। निजीकरण वापस लो के नारे लगाए। एसडीओ वैशाली ने बताया कि सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया जा रहा है। यहां जेई नीतिल उपाध्याय, सुनील कुमार, निर्भय सिंह, राकेश शर्मा, संजय तिवारी, रोहित, कुंवर पाल व राम जानकी आदि रहे।