फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बाईपास पर पटेल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेज शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरौधा निवासी मोहम्मद वासिक बीमार पत्नी सानबी बेगम (40) को लेकर इलाज के लिए कानपुर गए थे। शुक्रवार देर शाम वापस लौटने के दौरान पुखरायां बाईपास के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गिरकर दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉ. राजवीर सिंह ने सानबी बेगम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद वासिक का प्राथमिक उपचार किया। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग अस्पताल आ पहुंचे।
मां की मौत पर बेटी बेबी रमजा और पुत्र मोहम्मद जैन बिलखते रहे। देवीपुर चौकी इंचार्ज आरके वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें