फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल से लखनऊ में दर्ज होंगी बिजली संबंधी शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें अब लखनऊ में दर्ज होंगी। केस्को मुख्यालय से शुक्रवार को कॉल सेंटर लखनऊ शिफ्ट हो जाएगा। यूपीपीसीएल का सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर लखनऊ में बन गया है। यहां केस्को के अलावा नोएडा और मध्यांचल डिस्कॉम से जुड़े जिलों के उपभोक्ता भी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

केस्को का दावा है कि इससे शिकायत दर्ज कराने में आसानी होगी क्योंकि केस्को में जहां 40 लाइनें हैं तो लखनऊ में बने कॉल सेंटर में 650 लाइनें हैं। पिछले साल दो नवंबर को केस्को में सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था लागू होने के बाद कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 18001801912 पर ही शिकायतें दर्ज हो रही थीं। यहां 115 कर्मचारी 24 घंटे काम करते हैं। केस्को प्रबंधन ने इन्हें विकल्प दिया है कि अगर ये लोग चाहें तो लखनऊ कॉल सेंटर में नौकरी कर सकते हैं। केस्को के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि अभी भी शिकायतें 1912 पर दर्ज हो रही हैं, सात नवंबर को कॉल सेंटर लखनऊ शिफ्ट हो जाने के बाद उपभोक्ताओं की शिकायतें केवल इसी नंबर पर ही दर्ज होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें