फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट के चलते तीन घंटे गुल रही छह हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
जैनपुर में फाल्ट ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर उपकेंद्र की मेन लाइन में जैनपुर के पास फाल्ट हो गया। इससे तहसील, एआरटीओ कार्यालय, सीएचसी, बैंकों और छह हजार घरों की बिजली करीब तीन घंटे गुल रही। फाल्ट दुरुस्त कर दोपहर ढाई बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र से अकबरपुर व माती फीडरों से तहसील, सीएचसी, एआरटीओ कार्यालय, कई बैंकें व करीब छह हजार घरों में बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जैनपुर ग्रिड सबस्टेशन से अकबरपुर उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया।
इससे बिजली गुल हो गई। तकनीशियन कुलवंत की अगुवाई में लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग की तो डेढ़ बजे जैनपुर के पास मेन लाइन में एक इंसुलेटर पंचर मिला। इसे बदलकर ढाई बजे आपूर्ति बहाल हुई। जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही। दोपहर में फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें