कानपुर देहात। जैनपुर स्थित 132 केवी ग्रिड उपकेंद्र के रविवार को तीनों बस बार के पुराने तारों व क्षतिग्रस्त जंफर बदलने का काम होगा। इसको लेकर 5 उपकेंद्रों व 11 स्वतंत्र फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
ग्रिड उपकेंद्र के एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवी मेन बस द्वितीय से जुड़े रूरा, जैनपुर उपकेंद्र व माती कोर्ट स्वतंत्र फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी मेन बस तृतीय से जुड़े स्वतंत्र फीडर एचएलएग्रो, जिला अस्पताल, नैरोलक, पेप्सिको, आनंदेश्वर, स्पर्श -1 और मैथा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगी।
इधर 33 केवी मेन बस प्रथम से जुड़े स्वतंत्र फीडर एचपीसीएल, पीजीसीआईएल, स्पर्श-2 व कानपुर एडबिल की बिजली आपूर्ति दोपहर बाद 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगी। असुविधा से बचने को लोग पेयजल आदि का इंतजाम कर लें।
वहीं, बिजली लाइनों के मरम्मतीकरण को लेकर रविवार को शोभन उपकेंद्र की बिजली भी 6 घंटे के लिए बंद रहेगी। जेई सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।