फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे गुल रही 13 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां उपकेंद्र के 33 केवी फीडर में रविवार को मेंटीनेंस का कार्य कराया गया। काम देरी शुरू हो होने से करीब सात घंटे 13 हजार घरों की बिजली गुल रही। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हुए।
विज्ञापन

रनियां उपकेंद्र के 33 केवी फीडर की मरम्मत के लिए रविवार को 11.30 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मेंटीनेंस का काम पहले 11 बजे शुरू होना था, लेकिन कर्मी देरी से पहुंचे। इधर काम में वक्त अधिक लगा।
दो बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन काम करीब 5 बजे तक चला। बिजली गुल रहने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। सुबह पानी भरने के बाद शाम को पानी के लिए लोग परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

जेई रचित मौर्य ने बताया कि 11 बजे आपूर्ति बंद होनी थी। काम देरी से शुरू हो सका। मरम्मत का काम सात घंटे तक चला। इसके बाद पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें