फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर गुल रही 12 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर के जैनपुर उपकेंद्र की 11 केवीए लाइन में मंगलवार रात फाल्ट से 12 गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। गर्मी में लोग परेशान रहे। 12 घंटे बाद बुधवार को बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

जैनपुर उपकेंद्र के जैनपुर फीडर से कमलपुर, नवीपुर, किशनपुर, खरतला, खरका, जरी, डडी, दिबैर की मड़ैया व रामपुर समेत 12 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार रात दस बजे कमलपुर के नजदीक मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहेे। बाद में उपकेंद्र में फोन किया तो फाल्ट होने की जानकारी मिली।
रात में लाइनमैन फाल्ट दुरुस्त करने नहीं गए। इसकी वजह से पूरी रात बिजली गुल रही। गर्मी से लोग बेहाल रहे। किसी तरह से लोगों की रात कटी। बुधवार को सुबह दस बजे फाल्ट ठीक कराया जा सका। जितेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मरजाद सिंह, मनोज कुमार, गोविंद सिंह व बलवंत कुमार ने बताया कि अक्सर फाल्ट से बिजली घंटों गुल रहती है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि लाइनमैन फाल्ट दुरुस्त करने में लापरवाही करते हैं। जेई प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप रही। लाइन पुराने समय की बनी है इसकी वजह से दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें