कानपुर। पनकी पावर प्लांट की 660 मेगावाट तापीय विस्तार परियोजना में बिजली उत्पादन पिछले वर्ष के 78 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष 83 प्रतिशत पहुंच गया है। प्लांट प्रबंधन ने उत्पादन बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में महाप्रबंधक विजय बहादुर ने बताया कि प्लांट से निकलने वाली राख और धूल से आसपास के क्षेत्रों को बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के साथ ईटीपी और एसटीपी पर काम चल रहा है।
भविष्य में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज का लक्ष्य है, जिसके तहत पानी का पुन: इस्तेमाल और रसायनों की खपत कम की जाएगी। श्रमिकों के लिए सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। बाढ़ प्रबंधन के लिए आईआईटी विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान रामकुमार और सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी मौजूद रहे।