फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही ने छीन ली 80 भेड़ों की जिंदगी, 4 लाख का नुकसान

Sat, 22 Sep 2018 07:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृत पड़ीं भेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना अंतर्गत ओरा गांव के मजरा डिघरी के एक खेत में बिजली का हाईटेंशन तार टूटने से खेत में खड़ी 80 भेड़ों की मौत हो गई।  जिसमें चार लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। भेड़ पालक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
ओरा गांव का केदार पाल पुत्र बहादुरपाल अपनी सैकड़ाें भेड़ चराने के बाद 21 सितंबर को ओरा गांव के मजरा डिघरी में अपने खेत में रात्रि को छोड़ दिया। जहां आधी रात के समय विद्युत पोल की 11 हजार वोल्टेज की लाइन की तार टूटकर भेड़ों पर जा गिरी। जिससे मौके पर 80 भेड़ों की मौत हो गई। पीड़ित केदारपाल ने जिलाधिकारी को लिख पत्र में कहा है कि विद्युत लाइन एक वर्ष पूर्व लगाई गई थी। तार ढीली होने के बाद भी उसको सही नहीं किया गया। जिससे वह टूटकर खेतों में गिर गई।यह घटना बिजली विभाग की लापरवाही से हुई है। 80 भेड़ों की मौत होने से लगभग 4 लाख का नुकसान हुआ है। भेड़ों के सहारे ही उसके परिवार की रोजी रोटी चलती थी। 
विज्ञापन

हादसे के लिए विद्युत विभाग को बताया जिम्मेदार

मृत पड़ीं भेड़ - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई माह से यह तार लूज थी जिससे खतरा बना रहता था। कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर तार सही कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदार बताया है। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता(ग्रामीण) राजेश सुमन ने बताया कि पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एचटी लाइन में फाल्ट से तार टूटी है और लगभग 65 भेड़ के मरने की जानकारी मिली है। शिकायत के बाद भी तार सही न कराने की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें