फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता बिजली संकट: 25 सबस्टेशनों से प्रभावित रही आपूर्ति, फॉल्ट और ट्रिपिंग से नहीं मिली बिजली, 12 लाख लोग हुए परेशान

Mon, 30 May 2022 07:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। इस कारण फॉल्ट, ब्रेक डाउन और ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे हैं और सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। इससे लाखों की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की मांग प्रतिदिन 10 से 15 मेगावाट की बढ़ोत्तरी हो रही है। बिजली की खपत करीब पौने सात सौ मेगावाट पर पहुंच गई है। आंधी-बारिश के पहले एक दिन में बिजली की मांग 723 मेगावाट तक जा चुकी है। अब मांग दोबारा उसी दिशा में बढ़ रही है। रविवार को 25 सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 12 लाख लोग परेशान हुए। इसमें ज्यादातर सबस्टेशन फॉल्ट और कुछ सबस्टेशन शटडाउन की वजह से बंद रहे।

विज्ञापन

पशुपति नगर सबस्टेशन से यशोदा नगर, रवींद्र नगर की बिजली शनिवार से बाधित है। पहले फॉल्ट से बिजली गुल हुई और रविवार को मरम्मत का काम कराने की वजह से शटडाउन लिया गया। शनिवार शाम छह बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रही। बिरहाना रोड, पटकापुर की बिजली भी घंटों गुल रही। अंबेडकरपुरम आवास विकास-तीन में भी बिजली का बुरा हाल रहा। यहां करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही। राजेंद्र पुरम, विनायकपुर, राजीव नगर की बिजली भी प्रभावित रही।

बर्रा-आठ में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रही। छबीलेपुरवा सबस्टेशन से जेके काॅलोनी, जाजमऊ की बिजली भी सुबह आठ बजे दोपहर दो बजे तक गुल रही। यहां पर एक बिजली का खंभा डैमेज होने से आपूर्ति रोककर काम किया गया। दालमंडी सबस्टेशन की बिजली सुबह 10 बजे से बंद रही। यहां बार-बार हो रहे फॉल्ट से लाइनों के टूटने से करंट से जनहानि की आशंका के तहत गार्डिंग लगाई जा रही है।  
विज्ञापन

इसी दौरान यहां पर फॉल्ट भी हो गए। इससे यहां दोपहर ढाई बजे बिजली आई। इससे दालमंडी, फीलखाना, घंटाघर, सुतरखाना, शंकरगंज, नयागंज, लखनऊ फाटक, शनिदेव मंदिर, फूलबाग, माल रोड के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहा। किदवई नगर, खेरेपति, जाजमऊ डिफेंस काॅलोनी, केडीए काॅलोनी, पोखरपुर, आनंद नगर, जगई पुरवा, रामादेवी फ्रेंड्स काॅलोनी, प्रज्ञा विहार अहिरवां, हर्ष नगर, बर्रा-8, बारादेवी, श्याम नगर सी ब्लॉक में भी घंटों बिजली घंटों गुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें