फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 11 लाख लोग हुए परेशान: ओवरलोड से टूटे तार, ट्रिपिंग से घंटों गुल रही बिजली, 24 सबस्टेशनों से प्रभावित रही आपूर्ति

Thu, 02 Jun 2022 06:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही कानपुर में बिजली की मांग बढ़ रही है। इसके चलते कई स्थानों पर तार टूटने, फॉल्ट, और ट्रिपिंग जैसी समस्या हो रही है। साथ ही, सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की तपिश और उमस लगातार बढ़ने से ओवरलोडिंग हो रही है। इससे जगह-जगह तार टूटने और फीडर ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा रही। 24 सबस्टेशनों से घंटों बिजली गुल रही। इससे साढ़े 11 लाख  लोग परेशान हुए। तमाम उपभोक्ताओं को रात भर बिजली नहीं मिल सकी। दिन में भी ओवरलोडिंग का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन

केस्को बिजलीघर डिवीजन में साइकिल मार्केट सबस्टेशन का जीआईसी फीडर अंडरग्राउंड केबल फाॅल्ट होने से मंगलवार रात 12:40 बजे से बुधवार सुबह छह बजे बिजली आई। दोबारा लोकल फॉल्ट होने से साढ़े नौ बजे बिजली आई। इससे तलाक महल, कायस्थाना रोड, बेकनगंज, रहमानी मार्केट आदि इलाके प्रभावित हुए। 
ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान नमक फैक्ट्री सबस्टेशन का रावतपुर फीडर दोपहर 12:05 बजे से लेकर शाम सात बजे तक बंद रही। बेहाल लोग इनवर्टर डिस्चार्ज होने से ज्यादा परेशान हुए। जीआईसी सबस्टेशन के म्योर मिल फीडर की बिजली फाॅल्ट की वजह से सुबह 7:05 बजे से 8:10 बजे तक गुल रही। 

विज्ञापन

गोविंद नगर सबस्टेशन के यू ब्लॉक फीडर की आपूर्ति एलटी लाइन टूटने की वजह से सुबह 8:33 बजे से 9:50 बजे तक बंद रही। टहनियों की छंटाई के लिए गोविंद नगर सबस्टेशन के केडीए मार्केट फीडर काे सुबह 10:45 बजे से लिया गया। उपभोक्ताओं को दिनभर बिना बिजली के रहना पड़ा। 

शास्त्रीनगर सबस्टेशन के जल निगम और सेंट्रल पार्क फीडर की बिजली पेड़ों की छटाई के दौरान सुबह 10:35 बजे से दोपहर 1:25 बजे तक बंद रही। इनकमर में फाॅल्ट की वजह से रतनपुर डिवीजन के बी ब्लॉक सबस्टेशन की बिजली दोपहर 12:48 बजे से 2:05 बजे तक गुल रही। कल्याणपुर, अंबेडकरपुरम, महाबलीपुरम, बर्रा-आठ, नौबस्ता, श्याम नगर, रेलबाजार, फेथफुलगंज, जाजमऊ, वाजिदपुर में बिजली घंटों गुल रही।
विज्ञापन

आज यहां नहीं रहेगी बिजली
केस्को गुरुवार को निहुरा फीडर में मरम्मत का काम कराने की वजह से सुजातगंज सबस्टेशन से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रखेगा। इससे श्याम नगर ए, बी, सी और डी ब्लॉक के अलावा निहुरा गांव में बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी केस्को मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें