फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक और मौत: खुले नाले में गिरा इलेक्ट्रीशियन, होली से था लापता, आठ दिन में तीसरी मौत; जिम्मेदार मौन

Wed, 11 Mar 2026 12:15 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी में खुले नाले ने एक और जान ले ली। होली से लापता इलेक्ट्रीशियन का शव नाले में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Electrician falls into open drain - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के खुले नाले लोगों की जान ले रहे हैं और जिम्मेदार आंखें बंद किए हैं। गुजैनी में होली के दिन से लापता इलेक्ट्रीशियन का शव मंगलवार शाम उसके घर के पीछे नाले में पड़ा मिला। आठ दिन में नाले में गिरने से यह तीसरी मौत है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गुजैनी जी ब्लॉक निवासी अम्बरीश गुप्ता (35) इलेक्ट्रिशियन था। वह मां लीला देवी व बहन प्रीति के संग रहता था। मां लीला के अनुसार, अम्बरीश अविवाहित था और बड़े भाई की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बहन प्रीति ने बताया कि अम्बरीश होली के दिन रंग खेलने घर से निकला था। 

इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार को लगा कि वह दबौली वेस्ट में रहने वाली भाभी के घर चला गया होगा। मंगलवार शाम को किसी राहगीर ने घर के पीछे स्थित नाले में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया तो बहन प्रीति ने उसकी पहचान अपने भाई अम्बरीश के रूप में की। नाला करीब आठ फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि भाई अक्सर नशा करता था। अंदेशा है कि इसी के चलते वह नाले में जा गिरा होगा। नाले की गहराई ज्यादा होने से वह बाहर नहीं आ सका।

 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि खुला नाला बेहद खतरनाक है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। बताया कि कई गोवंश और जानवर इस नाले के कारण जान गवां चुके हैं।

 

गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शव पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।
विज्ञापन

पहले हो चुके हादसे
दो मार्च 2026 : रावतपुर के केशवपुरम रोड पर डिलीवरी बॉय शिवाकमल की गई जान।
पांच मार्च 2026 :शताब्दी नगर में रतनपुर निवासी विजय सिंह की नाले में गिरने से हुई मौत।
जनवरी 2025 : जाजमऊ में नाले की टूटी स्लैब से गिरकर सानिया की मौत।
जून 2025 : गीतानगर में ठेकेदार सलीम की खुले नाले में गिरने से मौत हुई।
जून 2025 : पनकी में खुला नाले में गिरकर ट्रक चालक बंगाली की मौत।
सितंबर 2025 : नवाबगंज में रज्जनलाल नाले में गिरे, शव एक किमी दूर मिला।
अक्तूबर 2025 : नौबस्ता के अंबेडकर चौराहा के पास खुले नाले में गिरकर सरवन की मौत।
दिसंबर 2024 : खलासी लाइन में पांच साल की बच्ची रागिनी की सीसामऊ नाले में गिरकर मौत।
अगस्त 2023 : यशोदानगर में दिव्यांग विभु मिश्रा का शव घर के पास नाले में मिला।
अक्तूबर 2023 : सेनपश्चिम पारा में सैनिक चौराहे के पास नाले में गिरने से युवक की गई जान।
नवंबर 2023 : नारायणपुरी मोड़ पर खुले नाले में गिरकर बाइक सवार सुमित की मौत।
दिसंबर 2023 : चकेरी के गांधीग्राम में पंकज श्रीवास्तव की नाले में गिरने से मौत।
जुलाई 2022 : चकेरी के कोयला नगर में सिपाही जगतनारायण की गिरकर मौत।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें