फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथा-रनियां मार्ग किनारे से पोल नहीं हटाने पर डीएम खफा

विज्ञापन
रनियां-मैथा मार्ग पर बिना रेडियम टेप के लगे विद्युत पोल। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रनियां। मैथा-रनियां मार्ग के किनारे से विद्युत पोल नहीं हटाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताकर अधीक्षण अभियंता (एसई) विद्युत व अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) लोक निर्माण विभाग को चेतावनी दी है। 29 अक्तूबर को मंडलायुक्त के निर्देश के बाद भी पोल हटाने के कार्य में की जा रही लापरवाही पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

मैथा-रनियां मार्ग तहसील मैथा को जोड़ता है। सड़क किनारे लगे इन खंभों से अक्सर रात में अंधेरे होने के कारण वाहन टकरा जाते हैं। इन पोलों पर रेडियम टेप भी नहीं लगाए गए हैं। 29 अक्टूबर को मंडलायुक्त राजशेखर ने मैथा-रनियां मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने पोल जल्द शिफ्ट कराने का निर्देश दिया था। दुर्घटनाएं न हो इसके लिए पोलों पर रेडियम टेप लगाने को कहा था। लेकिन लोक निर्माण विभाग की तरफ से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। विद्युत अफसर भी पोल शिफ्ट कराने का काम शुरू नहीं करा सके। मंगलवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने मैथा गए थे। उन्होंने विद्युत पोल पूर्व स्थिति में देखे। लापरवाही को लेकर उन्होंने एसई विद्युत एसके श्रीवास्तव व एक्सईएन लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-2 भगवान दास को चेतावनी जारी की है। डीएम ने बताया कि किमी संख्या-दो से लेकर सात तक में सड़क के बिल्कुल किनारे विद्युत पोल लगे हैं। लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग को समन्वय बनाकर इन्हें हटाना है। लापरवाही पर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें