फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी बेटे बहु ने माता-पिता को घर से निकाला

Wed, 12 Aug 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के आटा में कस्बा निवासी बुजुर्ग माता-पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया उनके बड़े बेटे और बहू ने मकान में हिस्सा मांगते उन दोनों को घर से निकाल दिया है। बहु और बेटा लॉकडाउन में गुड़गांव से लौटे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कस्बा निवासी बुजुर्ग पिता ने पुलिस को बताया कि उनके दोनों बेटे गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करते थे। सब अच्छे से चल रहा था। रोज फोन से बहु और नाती सभी से बात होती थी।

सब खुश थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से कम्पनी ने कुछ लोगों को निकाल दिया। बीती  26 मई को मेरा बड़ा लड़का  और बहू आटा घर आ गए कुछ दिन तो ठीक रहे लेकिन अब आये दिन लड़ते रहते हैं कहते हैं उन्हें मकान में हिस्सा चाहिये।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक सरकारी पट्टे पर मकान बना है, और कोई जमीन जायदाद भी नही हैं। हिस्सा देने से मना किया तो तीन दिन पूर्व बेटे बहु ने घर से निकाल दिया। तब दोनों बुजुर्ग पति पत्नी दर-दर की ठोकरे खा रहे है। पिता के मुताबिक छोटा बेटा अभी भी गुडगांव की बाइक कंपनी में काम कर रहा है। फिलहाल वे दोनों घर के पास ही झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बेटे बहु को बुलाकर बात की जाएगी, यदि बात नहीं बनी तो बाद में मामला भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें