सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वृद्ध की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दया शंकर त्रिपाठी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीरज देवी और पुत्र संजय तिवारी व आशुतोष तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वृद्ध का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया है।
http://