फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: घर में वृद्ध के हाथ-पांव बांधकर की हत्या, नाती सहित तीन हिरासत में, आशनाई सहित कई बिंदुओं पर जांच

Tue, 27 Aug 2024 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की घर में हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाती सहित तीन को हिरासत में लिया है। पुलिस आशनाई सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा बंद किया गया घर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में देर रात वृद्ध की घर में हाथ&पांव बांधकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाती सहित तीन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आशनाई सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी मेंहदी हसन (65) अपने नाती नौशीन के साथ गांव में रहते थे।

विज्ञापन

सोमवार राम नाती जन्माष्टमी की झांकी देखने गांव में गया था। झांकी देखकर लौटने पर नौशीन ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा। घरके अंदर बाबा को मृत पाया। चारपाई से हाथ-पांव बंधे थे। नौशन के चीखने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
मामले की जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी। रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आमोद कुमार ने बताया कि मामले में नाती सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशनाई सहित कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें