फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टेशू झंझिया कार्यक्रम के भंडारे में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से वृद्ध की मौत

Sun, 25 Oct 2026 11:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में रविवार की शाम टेशू झंझिया कार्यक्रम के भंडारे में युवक ने हर्ष फायरिंग की। गोली लगने से आयोजक राम खिलावन निषाद (62) की मौत हो गई। घटना के बाद युवक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोटरा मकरंदपुर निवासी राम खिलावन निषाद ने गांव वालों के साथ चंदा कर रविवार को भंडारा किया था। भंडारे में गांव के कानपुर निवासी गुड्डू सिंह भी शामिल हुए। आरोप है कि गुड्डू की लाइसेंसी दोनाली बंदूक उनका भतीजा अन्नू सिंह लिए था। कार्यक्रम में अन्नू ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली राम खिलावन के सीने में लगी। इससे उनकी मौत हो गई। एसीपी कृष्णकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने बताया कि हर्ष फायरिंग के दौरान घटना हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें