कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में किन्नर से शादी का मामला सामने आया है। ग्राम भारू बंगला निवासी बुजुर्ग डॉ. सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रार्थी की पूर्व पत्नी की असमय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के कहने पर पीड़ित के द्वारा वर्ष 2017 में अनीता कश्यप के साथ विवाह किया। विवाह के कुछ समय बाद जैसे ही उनको पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली, तो वो अवाक रह गए।
पीड़ित सत्यप्रकाश ने आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के पश्चात अनीता, उसके पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन और सुनील के द्वारा प्रॉपर्टी हथियाने के उद्देश्य से मकान और क्लीनिक पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में खुद का मकान होने के बावजूद वह सड़क पर रहने को मजबूर है।