फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ बिस्तर पर पड़ा मिला बुजुर्ग दंपति का शव, ग्लास में लगा दूध 'खोल सकता है राज'

Sun, 25 Mar 2018 03:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक दंपति की फाइल फोटो, मौके से मिला ग्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में श्याम नगर सी ब्लाक में शनिवार को बिस्तर पर बुजुर्ग दंपति का शव पड़ा मिला। उनके बेटे के दोस्त ने शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस को कमरे में रखा दूध लगा कांच का ग्लास मिला, जिसमें जहर (सल्फास) के अंश होने का अनुमान है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


श्याम नगर सी  ब्लाक में कमल यादव के किराए के मकान में छह माह से अरुण मिश्रा (55), पत्नी पुष्पा मिश्रा (50) बेटे मनु के साथ रहते थे। मनु प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार सुबह मनु काम पर चला गया था। दोपहर को मनु का दोस्त साहिल किसी काम से उनके घर पहुंचा तो बिस्तर पर बुजुर्ग दंपति अचेत पड़े मिले। उसकी सूचना पर मनु आया और एंबुलेंस से माता-पिता को लेकर कांशीराम ट्रामा सेंटर और फिर हैलट पहुंचा।


वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। डाक्टरों ने सल्फास से दोनों की मौत की बात कही। इसके बाद परिजन हैलट से चुपचाप दोनों शव को घर वापस ले आए। परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए सामान भी मंगा लिया था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताते रहे। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भगवती गेस्ट हाउस से कार्यक्रम के बाद श्यामनगर में किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। भीड़ देख वह गाड़ी से नीचे उतरे और घटना पर दुख जताया। उन्होंने घटना का कारण पूछा। 
विज्ञापन


नयागंज में मिठाई की दुकान थी 
लोगों के बीच चर्चा रही कि दोनों ने परिवार से प्रताड़ित होकर कदम उठाया है। बताया कि वह किदवई नगर के रहने वाले थे। उनकी नयागंज में मिठाई की दुकान थी। इसे परिवार के लोगों ने बेच दिया। अब इनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी, किराए पर रह रहा यह परिवार किसी से मतलब नहीं रखता था। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें