फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: फांसी लगाकर बुजुर्ग दंपती ने दी जान, बेर के पेड़ से लटकते मिले दोनों के शव

Mon, 26 Oct 2020 03:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात ग्रामीणों ने उनके शव गांव से कुछ दूरी पर लगे बेर के पेड़ से लटकते देखा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कातिल गांव निवासी उत्तम प्रसाद (74) पत्नी सावित्री देवी (72) के साथ रविवार शाम घर से निकले थे। ग्रामीणों ने दोनों को बेर के पेड़ के नीचे बैठे देखा था।

दोनों किसी बात से परेशान होने से रो रहे थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसी बेर के पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे पर लटकते देखे। थानेदार संजय सिंधु ने बताया कि अक्सर दंपती का बेटे से घरेलू बातों को लेकर विवाद होता था। वह बेटे से नाराज रहते थे। तभी दोनों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें