फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार सरोवर बांध में बनी पटेल की मूर्ति देखेंगे प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती इस बार राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाएगा। इसके तहत माध्यमिक और उच्च शिक्षा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आतंकवाद एवं नक्सलवाद राष्ट्रीय एकता में सबसे बड़े बाधक और राष्ट्रवाद एवं मानवतावाद दो विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग सरदार सरोवर बांध परियोजना के तहत बनाई गई सरदार पटेल की मूर्ति स्थल का शैक्षिक भ्रमण कराएगा।
उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान की इस निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संस्थान पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान करेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को 28 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान की वेबसाइट यूपीजेआरआई.जीओवी.आईएन में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रतिभागी निबंध लिखकर 31 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पीडीएफ फार्मेट पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग क्विज प्रतियोगिता भी कराएगा। जयंती के दिन 31 अक्तूबर को सभी स्कूल और सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से सहमति लेना अनिवार्य होगा। बताया कि सभी विद्यालय 29 अक्तूबर को प्रतिभागियों की सूची उनके कार्यालय अवश्य भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें