Unnao News: एसओ राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी भाई को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना के ओसियां गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ओसियां गांव निवासी भारत उर्फ गोला(45) का बड़े भाई करन से जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर दोनों भाई नशे में थे। जमीन को लेकर फिर दोनों में कहासुनी के साथ हाथापाई शुरू हो गई। इससे गुस्साए बड़े भाई ने पास में पड़ी ईंट से सिर कूचकर भारत उर्फ़ गोला की हत्या कर दी। सिर और चेहरे पर कई वार करने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों के अनुसार भारत कानपुर स्थित एक दाल मिल में काम करता था। एसओ राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी भाई को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।