फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा का शहर में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सर्व सेवा संघ के तत्वावधान में निकाली गई एक कदम गांधी के साथ शांति व सद्भावना पदयात्रा शनिवार को शुक्लागंज होते हुए कानपुर पहुंची। इस दाैरान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 1000 किलोमीटर लंबी यात्रा दो अक्तूबर गांधी जयंती पर वाराणसी से शुरू हुई थी। 25 नवंबर को दिल्ली के राजघाट पर समापन होगा।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल कर रहे हैं। यात्रा के दाैरान जगह-जगह गांधी के विचार और साहित्य का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शहर पहुंचने पर आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, दीपक मालवीय, सुरेश गुप्ता, नौशाद आलम मंसूरी और देव कुमार कबीर ने पदयात्रियों का प्रतीक चिह्न, माला व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर 26 अक्तूबर को पदयात्रा प्रस्थान के दाैरान नरोना चौराहे पर उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर चर्चा के साथ माल्यार्पण करेगी। कार्यक्रम का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में किया जाएगा। यात्रा में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के गांधीवादी अनुयायी शामिल हैं। यहां पर रामगोपाल पुरी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, रजत बाजपेई, चंकी गुप्ता, प्रशांत मोहन जायसवाल, रवि शंकर मिश्र, पप्पन शर्मा, सर्वेश यादव, अनिल सोनकर, दुर्गेश चक, पुण्य जैन, शुभम जायसवाल, निष्कर्ष पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें