फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, एसपी ने गांव पहुंचकर ली जानकारी, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में

Thu, 27 Feb 2020 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर थाना के एक गांव में बुधवार देर शाम एक युवक ने आठ साल की बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका के रोने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसपी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एक गांव में बुधवार देर शाम बालिका खेल रही थी। इसी बीच दबौली गांव निवासी प्रताप बहलाकर घर से कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गया। उसने बालिका का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग गया।

बालिका के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची। मां को बालिका ने पूरी घटना बताई। गुरुवार सुबह पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया। फॉरेेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर कर साक्ष्य इकट्ठा किए। एसपी अनुराग वत्स ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीमें सक्रिय हुईं। आरोपी को परजनी नहर पुल के पास से पकड़ लिया गया। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें