फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ठंड से आठ और मवेशियों की हुई मौत, आनन-फानन में फिकवाए गए शव

Fri, 10 Jan 2020 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ठंड में ठिठुरते गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान इंगोहटा के आठ मवेशियों ने ठंड व भूख से मौत हो गई। शवों को आनन-फानन में बाड़े से बाहर निकालकर फिकवा दिया गया। इंगोहटा के अस्थायी गोवंश में भूसा व छाया का पर्याप्त इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


इससे आए दिन मवेशियों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे के अंदर यहां पर ठंड की चपेट में आकर आठ मवेशियों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने आनन-फानन में शवों को वहां से निकलवा कर बाहर फिंकवा दिया है।

प्रधान एवं सचिव ने मवेशियों के मरने के आरोप को निराधार बताया है। जबकि ग्रामीणों का दावा है कि भूसा का पर्याप्त इंतजाम न होने से यहां पर मवेशी आए दिन दम तोड़ रहे हैं। पंचायत सचिव नितेश सिंह चंदेल का दावा है कि यहां पर भूसा के साथ छाया की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें