विकासखंड अमरौधा के उदईपुर गांव में प्रधान पद के जीते प्रत्याशी के
समर्थकों की नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। पथराव के दौरान दोनों पक्षों
के आठ लोग जख्मी हो गए। जबाबी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उदईपुर निवासी
इश्तिखार अली ने बताया कि मोहम्मद अयाज के प्रधान चुने जाने पर समर्थक खुशी
में नारे लगा रहे थे। समर्थकों के दरवाजे से निकलने पर मोहम्मद उमर
गालीगलौज करने लगे।
मना करने पर उमर, मुनीर, इकबाल व सरवर ने पथराव कर
दिया। जिससे निर्वाचित प्रधान अयाज, एजाज, जाहिर व लुकमान जख्मी हो गए।
वहीं डा. मुईन ने बताया कि प्रधान पर के चुनाव में अयाज के मुकाबले हार गए
हैं। उनका कहना है कि सोमवार को सवेरे अयाज, उसके भाई एजाज और समर्थक जाहिर
व लुकमान उनके समर्थक उमर के दरवाजे नारेबाजी कर रहे थे।
मना करने पर उन
लोगों ने पथराव कर दिया। इससे डा. मुईन, मोहम्मद उमर, मोहम्मद अनीश व सरवर
जख्मी हो गए। कोतवाल फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट
दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा गया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।