फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जरीब चौकी क्रॉसिंग पर पुल बनाने के लिए आगे आईं आठ कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जरीब चौकी रेलवे क्राॅसिंग पर चार लेन के चारों तरफ उतरने वाले पुल काे बनाने के लिए आठ कंपनियां आगे आई हैं। एक-डेढ़ माह में कंपनी चयन कर कार्यादेश जारी करने की योजना बनाई गई है। इसी बीच बारिश बंद होते ही यूटिलिटी शिफ्टिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है ताकि सितंबर के अंत या अक्तूबर में निर्माण शुरू कराया जा सके। यह शहर का पहला ऐसा पुल होगा जिसमें दो तरफ उतरने के बजाय चारों तरफ से वाहन आ-जा सकेंगे। इसी पुल के नीचे से अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड ट्रैक निर्माण होना है।
विज्ञापन


जीटी रोड को कालपी रोड से जोड़ने वाली जरीब चौकी रेलवे क्राॅसिंग से रोज एक लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। बार-बार क्रासिंग बंद होने से इन दोनों व्यस्त मार्गों पर जाम लगता है। इसके मद्देनजर सेतु निगम ने इस क्राॅसिंग पर चार लेन का 1700 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए एक महीने पहले ई-टेंडर जारी किए थे। निर्माण की अनुमानित लागत 320 करोड़ रुपये है। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि आठ कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। जल्द ही इन कंस्ट्रक्शन कंपनियों की तकनीकी बिड का अध्ययन होगा। इसमें सफल कंपनियों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। सबसे कम लागत में कार्य करने वाली कंपनी के लिए कार्यादेश जारी किया जाएगा। इससे पहले यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए नगर निगम, जलकल विभाग, जल निगम, सीयूजीएल, केस्को, बीएसएनएल आदि विभागों को पत्र भेजे गए हैं ताकि इन विभागों की देखरेख में निर्माण स्थल से पाइप, केबल, पोल आदि हटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें