स्वरूपनगर में नगर आयुक्त के बंगले के बाहर बृहस्पतिवार देर रात बेकाबू कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार की नाक पर चोट आई जबकि उसमें सवार जरीन बेगम और उनके बेटे मो. आरिफ को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार विनोद कुमार नौबस्ता चतुर्वेदी बिल्डिंग से सवारियों को लेकर प्रेमनगर स्थित कानपुर सिटी अस्पताल की ओर से घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे कार ने पीछे से ई-रिक्शे में टक्कर मारी।