हाईकोर्ट की कारण बताओ नोटिस
इस संबंध में विचार-विमर्श के लिए बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन हॉल में अधिवक्ताओं की आमसभा हुई थी। इसमें वक्ताओं ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए हर हाल में संघर्ष जारी रखने की बात कही थी। हाईकोर्ट की कारण बताओ नोटिस में पूछा गया है कि क्यों न अध्यक्षों-महामंत्रियों को उनके पद से हटा दिया जाए।
दोबारा पदों पर कर दिया जाएगा पदस्थ
इस पर आम सभा में तय हुआ था कि अगर हाईकोर्ट अपदस्थ संबंधी कोई आदेश करता है, तो संयुक्त आमसभा बुलाकर पदाधिकारियों को दोबारा उनके पदों पर पदस्थ कर दिया जाएगा। शुक्रवार सुबह हाईकोर्ट की अनुशासन समिति का एक पत्र अध्यक्ष-महामंत्री को मिला, जिसमें शुक्रवार को लखनऊ खंडपीठ में होने वाली तलबी को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने की बात लिखी थी। हाईकोर्ट ने तलबी की नई तारीख बाद में बताने को कहा है।