फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिल्हौर से बिंदकी तक दौड़ सकती हैं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बसें अब ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के कस्बों तक भी पहुंच सकती हैं। 300 नई ई-बसें मिलने के बाद इनके संचालन का दायरा नगर निगम सीमा से बाहर बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत बिल्हौर से बिंदकी तक बसें चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए नगर विकास विभाग से मंजूरी लेनी होगी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में ई-बसें चलने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना शहर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। निजी वाहनों पर निर्भरता और प्रदूषण कम करने में मदद मिल सकती है। नई बसों के संचालन के लिए बिठूर और चकेरी एयरपोर्ट के पास चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। ग्रामीण रूट पर बसों के फेरे, ठहराव और समय-सारिणी यात्रियों की संख्या के अनुसार तय की जाएगी। चार्जिंग नेटवर्क मजबूत होने से बसों का संचालन सुचारु हो सकेगा।

कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के मुख्य संचालन अधिकारी रजनीश राजपूत ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों में बसें चलाने के लिए नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने और बसें उपलब्ध होने के बाद संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें