फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे पूर्वजों के समय भाजपा ग्राम सभा चुनाव भी नहीं जीत पाती थी- नसीमुद्दीन

Sat, 04 May 2019 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करते पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मंच में सांसद प्रमोद तिवारी व अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जब हमारे पूर्वज कांग्रेस को वोट देते थे तो भाजपा ग्राम सभा का चुनाव भी नहीं जीत पाती थी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो देश और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद करतल मार्ग पर कांग्रेस प्रत्याशी बाल कुमार पटेल के समर्थन में दोनों नेताओं ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इनके निशाने पर भाजपा ही रही। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रित्व काल में विकास कार्य कराए हैं। यदि मतदाता इसे मानते हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दें।

 

प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह चुनाव बाल कुमार का नहीं बल्कि हिंदुस्तान का है। मोदी दोबारा आए तो देश और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन दिखावा है। मतदाताओं से कहा कि वोट डालने से पहले सूखे खेत और अन्ना जानवर जरूर याद कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें