फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मूल्यांकन के दौरान सामाजिक विज्ञान की कॉपी में मिला अनुरोध, लिखा- सर मैं बहुत गरीब हूं...कृपया पास कर दें

Sun, 23 Mar 2025 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मूल्यांकन के दौरान एक केंद्र पर परीक्षक को सामाजिक विज्ञान की कॉपी जांचने के दौरान कॉपी में परीक्षार्थी का अनुरोध प्राप्त हुआ। परीक्षार्थी ने अपने परिवार के हालात बताते हुए पास करने का अनुरोध किया। लिखा, सर मैं बहुत गरीब हूं, कृपया मुझे पास कर दें...। हालांकि, परीक्षक ने परीक्षार्थी के इस अनुरोध को अनदेखा करते हुए नियमानुसार कॉपी जांची। अब तक 147570 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन


शहर के रस्तोगी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहगढ़ में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन के दौरान एक केंद्र पर परीक्षक को हाईस्कूल सामाजिक विषय की एक कॉपी नोट लिखा मिला। इसमें लिखा था कि सर मैं बहुत गरीब हूं, मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कृपया मुझे पास कर दें, जिससे मैं भी कोई नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर सकूं। परीक्षक ने केंद्र प्रभारी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने परीक्षक को नियमानुसार कॉपी जांचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें